Saturday, 30 September 2017

......हाँ, मैं औरत हूँ.......१ २ ....YES, I AM THE WOMAN....12

.......हाँ, मैं औरत हूँ.......१ २
....YES, I AM THE WOMAN....12

हाँ, मैं औरत ही हूँ...
खूद ही को ढूंढते ढूंढते हैरत मे हूँ...
सहचरी हूँ पुरूष की
समान अधिकारों के साथ सहभागिनी भी हूँ..
भीख मे नहीं
मेरे हकदारी मुझे हिस्से मे चाहिए..
नारी हूँ मैं
नारायणी हूँ मैं,
मुझे किसी का अर्द्धान्गिनी मत कहीए...
समान से कुछ ज्यादा हूँ
भोजन मे दुगुनी
और शृन्गार मे चौगुनी हूँ..
घर सम्हालने मे माहिर
और राजनीति की शातिर
समाज के फलने फुलने का पहला खम्भा हूँ..
पान्चाली की घनकृष्ण, खुली केशराशि हूँ
कृष्णा हूँ, महाभारत भी हूँ
और दुनियादारी की शिकार बननेवाली पहली अचम्भा हूँ...
युगांतर की आह्वान हूँ और जन्मांतर की अभीप्सा हूँ..
आँसुओं के ढेर के साथ
भटकता हुआ किसी भूत की खोई हुई मोनालिसा भी हूँ...

Yes, I am the woman.
I am lost in me while searching myself..
I am the co traveller of the man
And share holder I am too with equal rights.
I want my share of entitlement
Not as gift
I am the woman
And I am the Narayani
Dont lable me as somebody's half
I am a bit greater than that...
I eat double
And capable four times in sex..
An expert in home making
Astute in political move..
And the first pillar of social growth..
I am the untied density of long black hair of Panchali..
Krishnaa I am myself and Mahabharat too...
The first wonder as the pray of the worldly affairs also I am..
Being the the call of another age and the wish of another birth
I am the very lost Monalisa of a wandering ghost
Whose eyes have a sea of tears..

©® SACHIDANANDA MISHRA

No comments:

Post a Comment